शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजारों में गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले यूरो 1.3% लुढ़का

फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी का डर एक बार फिर अमेरिकी बाजारों पर हावी हो गया।

मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। एसएंडपी 500 में दो महीने की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट देखने को मिली है। सूचकांक 35 अंक यानी 1.7% गिर कर  2044 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 82.6 अंक यानी 1.7% गिर कर 4859 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डॉव जोंस 332.78 अंक यानि 1.9% गिर कर 17662 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी पर सभी 10 क्षेत्रों के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

बाजार में इस गिरावट के पीछे डॉलर की कीमतों में उछाल को भी बड़ी वजह माना जा रहा है। मजबूत डॉलर के कारण कंपनियों की विदेशों से होने वाली आय में असर पड़ सकता है। मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले यूरो में गिरावट जारी है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले यूरो में 1.3% की गिरावट देखने को मिली है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!