शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को डॉव जोंस (Dow Jones) में 260 अंक की उछाल

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में दो दिनों से चल रही गिरावट थम गयी और एक अच्छी मजबूती नजर आयी।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 260 अंक या 1.47% की उछाल के साथ 17,895 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 26 अंक या 1.26% की मजबूती आयी और यह 2,066 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 43 अंक या 0.89% ऊपर 4,893 पर आ गया।

खुदरा बिक्री के आँकड़े निराशाजनक रहने से यूरो की तुलना में डॉलर की मजबूती कम हुई, जिसका सकारात्मक असर शेयर बाजार पर हुआ। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने जो ताजा आँकड़े जारी किये हैं, उनके मुताबिक फरवरी में खुदरा बिक्री में 0.6% की गिरावट आयी, जबकि विश्लेषकों का अनुमान हल्की बढ़त दर्ज होने का था। लगातार तीसरे महीने यहाँ खुदरा बिक्री में कमी आयी है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!