शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को गिर कर बंद हुए अमेरिकी बाजार, कच्चे तेल में गिरावट जारी

तेल कीमतों में गिरावट के साथ डॉलर में तेजी की वजह से शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है।

निवेशकों को डर है कि डॉलर में तेजी की वजह से उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर नकारात्मक असर देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से अमेरिकी कंपनियों के निर्यात और विदेशों से होनी वाली आय पर बुरा असर पड़ सकता है। शुक्रवार को डॉव जोंस 143 अंक यानि 0.80% गिर कर 17,742 के स्तर पर पहुँच गया। वहीं एसएंडपी 500 में 0.61% की गिरावट देखने को मिली और सूचकांक 12.58 अंक गिर कर 2053 के स्तर पर पहुँच गया। नैस्डैक में 0.49% यानि 21.33% की गिरावट देखने को मिली।

वहीं कच्चे तेल की कीमतों पर लगातार दबाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आयोग ने चेतावनी दी है कि आपूर्ति जारी रहने से अमेरिका में तेल की भंडार अपनी क्षमता के करीब पहुँच चुका है। इस के बाद से ही तेल कीमतों में गिरावट जारी रहने की आशंका जताई गयी है। (शेयर मंथन 16 मार्च 2015) 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!