शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार तेज, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5,000 के ऊपर

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में अच्छी तेजी नजर आयी, जिसमें डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) लगभग 1% चढ़ गया और नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5000 के ऊपर लौट आया।

नैस्डैक कंपोजिट डॉट कॉम के बुलबुले के दौर में बने अपने उच्चतम स्तरों के करीब आ गया है। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में सुधार आने से भी बीते हफ्ते के दौरान अमेरिकी बाजार को फायदा मिला। शुक्रवार को डॉव जोंस 169 अंक या 0.94% की मजबूती दर्ज करते हुए 18,128 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 भी 19 अंक या 0.90% की तेजी के साथ 2,108 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 34 अंक या 0.68% चढ़ कर 5,026 पर आ गया। 

बीते हफ्ते के दौरान डॉव जोंस में 2.1% की मजबूती आयी, जबकि इस दौरान एसऐंडपी 500 भी 2.7% ऊपर चढ़ा। नैस्डैक कंपोजिट ने इससे कहीं बेहतर 3.2% की तेजी इस हफ्ते में हासिल की। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!