शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को सेंसेक्स (Sensex) सपाट, पर छोटे-मँझोले शेयर तेज

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सपाट बंद हुए, हालाँकि छोटे-मँझोले शेयरों में मजबूती दिखी।

सुबह सपाट खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी फिसलने लगे, मगर दोपहर में कमजोरी से उबरना शुरू किया और अंत में सपाट ही बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 28,756 के निचले स्तर तक फिसलने के बाद अंत में 6 अंक के मामूली नुकसान के साथ 28,879 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 8,734 तक गिरने के बाद अंत में केवल 2 अंक की बढ़त के साथ 8,780 पर बंद हुआ।

लेकिन छोटे-मँझोले सूचकांक हरियाली बरकरार रखने में सफल रहे। बीएसई मिडकैप में 0.39% की और बीएसई स्मॉलकैप में 1.10% की मजबूती रही। वहीं एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.69% और सीएनएक्स स्मॉलकैप में 0.51% की तेजी दर्ज हुई।

क्षेत्रों के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा 0.74% बढ़त रियल्टी सूचकांक और 0.72% तेजी धातु (मेटल) सूचकांक में आयी। इसके अलावा बिजली सूचकांक में 0.57%, तेल-गैस में 0.48%, टीईसीके में 0.48%, एफएमसीजी में 0.40%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.33%, ऑटो में 0.28% और आईटी में 0.24% की बढ़त दर्ज हुई। दूसरी ओर बैंकिंग सूचकांक में 0.35%, कैपिटल गुड्स में 0.31% और हेल्थकेयर में 0.19% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!