शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में ठहराव, डॉव जोंस (Dow Jones) लगभग सपाट

दो दिनों की बढ़त के बाद गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार लगभग सपाट बंद हुए। हालाँकि शुरुआती कारोबार में कुछ कमजोरी नजर आ रही थी, मगर अंत में इसने खुद को सँभाला।

ऐप्पल और जनरल इलेक्ट्रिक जैसे बड़े तिमाही नतीजों से पहले कारोबारी कुछ सावधान रहे। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) केवल 7 अंक या 0.04% के मामूली नुकसान के साथ 18,106 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 2 अंक या 0.08% नीचे 2,105 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3 अंक या 0.06% गिर कर 5,008 पर आ गया। 

हालाँकि गुरुवार को कुछ प्रमुख अमेरिकी बैंकों के नतीजे सकारात्मक रहे, जिससे वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में थोड़ा उत्साह दिखा। वहीं इत्सी इंक, पार्टी सिटी होल्डको इंक और वर्टू फाइनेंशियल के आईपीओ की लिस्टिंग भी अच्छी रही। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!