शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को बाजार फिर कमजोर, निफ्टी (Nifty) 8600 के पास

शुक्रवार को सपाट शुरुआत के बाद भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी का रुझान बना रहा और यह दिन के निचले स्तर के पास ही बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 224 अंक या 0.78% की गिरावट दर्ज कर 28,442 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 101 अंक या 1.16% लुढ़का और 8607 पर बंद हुआ। छोटे-मँझोले शेयरों पर कहीं ज्यादा तीखी मार पड़ी। बीएसई मिडकैप में 2% की भारी गिरावट आयी, तो बीएसई स्मॉलकैप भी 1.45% गिर गया। एनएसई में भी सीएनएक्स मिडकैप 1.54% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.31% गिरावट के साथ बंद हुए।
धातु शेयरों को छोड़ कर लगभग सभी क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई हेल्थकेयर सूचकांक में सबसे ज्यादा 3.05% गिरावट आयी। टीईसीके में 2.02%, आईटी में 2.00%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.80%, बैंकेक्स में 1.64%, ऑटो में 1.13% और कैपिटल गुड्स में 0.74% कमजोरी दर्ज की गयी। दूसरी ओर धातु सूचकांक 1.14% ऊपर चढ़ा। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!