शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स लगभग 550 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज सुबह कल के बंद हुए अंक से थोड़े ऊपर जरूर खुले, पर कुछ समय में ही उनमें गिरावट आनी शुरु हो गयी।

बाजार खुलने पर सेंसेक्स (Sensex) कल की अपेक्षा 33.22 अंक मजबूती के साथ खुला, पर ज्यादा देर तक ऊपर टिक नहीं सका। करीब आधे घंटे बाद ही इसमें भारी गिरावट आ गयी। लगभग वही हाल निफ्टी (Nifty) का भी रहा, जो 14 अंक की मजबूती के साथ खुलने के बाद लुढ़कता चला गया। सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से केवल भारती एयरटेल को छोड़ कर बाकी सभी शेयर लाल निशान में चल रहे हैं।
सुबह करीब 11.35 बजे सेंसेक्स 548 अंक या 2.00% के भारी नुकसान के साथ 26,892 पर आ गया है। वहीं निफ्टी 176 अंक या 2.12% की जबरदस्त चोट खा कर 8,149 पर नजर आ रहा है। बीएसई के मँझोले सूचकांक बीएसई मिडकैप (BSE MidCap) मिडकैप में इस समय लगभग 2.25% की और बीएसई स्मालकैप (BSE SmallCap) में भी 2.37 % की गिरावट चल रही है। बाजार में चौतरफा गिरावट के बीच सभी क्षेत्रों के सूचकांक काफी कमजोर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 मई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!