शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) में हल्की बढ़त, नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार ने एक हल्की बढ़त दर्ज की, हालाँकि इसने एक नये रिकार्ड स्तर को छू लिया है। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) और एसऐंडपी 500 (S&P 500) अपने नये सर्वोच्च स्तरों पर बंद हुए। डॉव जोंस 26 अंक या 0.1% बढ़ कर 18,299 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 6 अंक (0.3%) बढ़ कर 2129 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 30 अंक या 0.6% की मजबूती के साथ 5,078 पर बंद हुआ, हालाँकि यह अपने नये रिकॉर्ड स्तर पर नहीं पहुँच पाया।
कल अमेरिकी बाजार में बांड की कीमतों में गिरावट आयी। 10 साल के ट्रेजरी नोट का यील्ड बढ़ कर 2.23% हो गया। अधिग्रहण से जुड़ी खबरों के चलते कई शेयरों में तेजी रही। बाजार के जानकारों की नजर जापान के आर्थिक आँकड़ों और वॉलमार्ट के कारोबारी नतीजों पर टिकी हैं। जापान मंगलवार को अपनी पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आँकड़े पेश करेगा। (शेयर मंथन, 19 मई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!