शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीडीपी (GDP) घटने से शुक्रवार को अमेरिकी बाजार (US Markets) में गिरावट

अर्थव्यवस्था में गिरावट की खबर के चलते शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी रही और महीने के अंतिम कारोबारी दिन इसके प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।

बीते सप्ताह के दौरान अमेरिकी सूचकांकों में मामूली गिरावट दर्ज हुई, हालाँकि मासिक आधार पर इनमें लगातार दूसरे महीने बढ़त जारी रही। एसऐंडपी 500 (S&P 500) और डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) मई के दौरान लगभग 1% बढ़े।
अमेरिका का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) संशोधित आँकड़ों के अनुसार साल 2015 की पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च के दौरान 0.7% घटा है। इससे पहले बीते महीने आये आरंभिक अनुमानों में बताया गया था कि पहली तिमाही में विकास दर (जीडीपी) 0.2% रही है, जिसे संशोधित करके अब -0.7% कर दिया गया है।
शुक्रवार को एसऐंडपी 500 में 13 अंक या 0.63% की गिरावट आयी और यह 2,107 पर बंद हुआ। इस सप्ताह के दौरान इसमें 0.9% गिरावट देखने को मिली। डॉव जोंस 115 अंक या 0.64% गिर कर 18,010 पर बंद हुआ। इसमें 1.2% की साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) ने 28 अंक या 0.55% की गिरावट के साथ 5,032 पर सत्र समाप्त किया। इस सप्ताह नैस्डैक कंपोजिट में 0.4% गिरावट दर्ज की गयी। हालाँकि मई महीने के दौरान इस तकनीकी सूचकांक ने 2.6% की वृद्धि हासिल की। (शेयर मंथन, 30 मई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!