शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार के लिए अंतरराष्ट्रीय संकेत कमजोर, अमेरिकी और एशियाई बाजार नीचे

सोमवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट के बाद आज सुबह एशियाई बाजारों से भी कमजोरी के ही संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को कमजोरी का रुख रहा और यह कैलेंडर वर्ष 2015 में अब तक के निचले स्तर पर आ गया। अमेरिकी निवेशक अंतरराष्ट्रीय तनावों और खास कर ग्रीस के ऋण संकट को लेकर चिंतित हैं। साथ ही रोजगार के ताजा अच्छे आँकड़ों से यह धारणा बनी है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें जल्दी बढ़ायेगा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 83 अंक या 0.46% नीचे 17,767 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 47 अंक या 0.92% की गिरावट के साथ 5022 पर रहा, जबकि एसएंडपी 500 (S&P 500) में 14 अंक या 0.65% की कमजोरी आयी और यह 2079 के स्तर पर बंद हुआ।
ज्यादातर एशियाई बाजारों में आज सुबह लाली ही नजर आ रही है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह लगभग 8.45 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 0.80% नीचे चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में आधा फीसदी से ज्यादा गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) लगभग सवा फीसदी के नुकसान पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) लगभग 0.25% की गिरावट दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 09 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"