शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में बड़ी उछाल, एशियाई बाजार भी मजबूत

हफ्ते भर की गिरावट को थामते हुए अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ, जिसका असर आज सुबह एशियाई बाजारों पर साफ देखने को मिल रहा है। आज सुबह एशियाई बाजारों से तेजी के संकेत मिल रहे हैं। बुधवार को अमेरिकी बाजार में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 236 अंक या 1.33% की बढ़त के साथ 18,000 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 63 अंक या 1.25% की बढ़त के साथ 5,077 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 (S&P 500) में 25 अंक या 1.20% की बढ़त दर्ज हुई और यह 2,105 के स्तर पर आ गया। 
एशियाई बाजारों में आज सुबह से ही बढ़त नजर आ रही है। ज्यादातर सूचकांक हरे दिखाई दे रहे हैं। भारतीय समय के मुताबिक सुबह लगभग 8.35 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 1.44% ऊपर चल रहा है। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.01% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.57% की तेजी दिख रही है। हालाँकि चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) लगभग 0.25% के नुकसान पर है। (शेयर मंथन, 11 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!