शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार मे तेजी दूसरे दिन भी जारी, एशियाई बाजार भी मजबूत

आज सुबह भारतीय शेयर बाजार खुलने से पहले वैश्विक संकेत अच्छे नजर आ रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी तेजी जारी रही और आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजार भी हरे निशान में हैं। हालाँकि बुधवार की तुलना में कल अमेरिकी बाजार की बढ़त थोड़ी हल्की रही। बाजार में यह उम्मीद बनी है कि दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा आर्थिक विकास को मजबूत करने वाली नीतियाँ जारी रखी जायेंगी। साथ ही नौकरियों के उत्साहजनक आँकड़ों और तेल की कीमतों में स्थिरता आने से भी बाजार में बढ़त आयी। 
गुरुवार को अमेरिकी बाजार में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 39 अंक या 0.22% की बढ़त के साथ 18,039 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 6 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ 5,083 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 (S&P 500) में 4 अंक या 0.17% की बढ़त दर्ज हुई और यह 2,109 के स्तर पर आ गया। 
आज सुबह एशियाई बाजारों में भी आम तौर पर तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह लगभग 8.35 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.05% ऊपर चल रहा है। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.57% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.10% की बढ़त है। हालाँकि चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) लगभग 0.11% के नुकसान पर है। (शेयर मंथन, 12 जून 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"