शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में मजबूती, निफ्टी (Nifty) 8000 के ऊपर लौटा

भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सुस्त शुरुआत के बाद मजबूती दिखायी। दोपहर के कारोबार में इसकी तेजी बढ़ गयी, हालाँकि अंत में यह ऊपरी स्तरों से थोड़ा नीचे आ गया। बीएसई (BSE) में सेंसेक्स 161 अंक या 0.61% की बढ़त के साथ 26,587 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी आज 8000 के ऊपर वापस लौटते हुए 31 अंक या 0.39% की बढ़त के साथ 8,014 पर पहुँच गया। आज सुबह सेंसेक्स 26,499 पर और निफ्टी 7,987 के स्तर पर खुले। जल्दी ही दोनों सूचकांक हरे निशान में आ गये। इसके बाद सेंसक्स दोपहर तक मोटे तौर पर 26,500 से 26,600 के दायरे में चलता रहा। दोपहर के बाद यह 26,729 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, पर आखिरी घंटे में इसकी बढ़त कुछ हल्की हो गयी। इसी तरह निफ्टी सुबह 7945 का निचला स्तर छूने के बाद दोपहर बाद 8,058 तक चढ़ा। 
छोटे-मँझोले शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप 0.01% की नाम-मात्र की गिरावट के साथ सपाट रहा। वहीं बीएसई स्मॉलकैप में 0.42% की तेजी नजर आयी। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.05% की मामूली बढ़त दिखायी दी, जबकि सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.70% ऊपर बंद हुआ। 
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.83%), मेटल (-0.62%), पावर (-0.48%) और बैकिंग (-0.40%) क्षेत्र को छोड़ कर सभी क्षेत्रों के शेयरों में बढ़त दर्ज हुई। ऑटो में 1.12%, हेल्थकेयर में 0.96%, तेल-गैस में 0.87%, टीईसीके में 0.54%, कैपिटल गुड्स में 0.46%, आईटी में 0.32%, रियल्टी में 0.22% और एफएमसीजी में 0.31% की बढ़त देखने को मिली। (शेयर मंथन, 15 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!