शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट, आज एशियाई बाजार भी कमजोर

हफ्ते के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का रुझान बना रहा। ग्रीस को ऋण संकट से राहत देने की बातचीत रुकने के कारण कल अमेरिकी बाजार दबाव में रहा। साथ ही फेडरल रिजर्व की एक रिपोर्ट के मुताबिक मई महीने में औद्योगिक उत्पादन में अप्रत्याशित कमी आयी है। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 108 अंक या 0.60% की गिरावट के साथ 17,791 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 21 अंक या 0.42% की गिरावट के साथ 5,030 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 10 अंक या 0.46% की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,084 के स्तर पर आ गया।
अमेरिकी बाजार की कमजोरी के बाद आज एशियाई बाजारों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। आज सुबह एशिया के ज्यादातर प्रमुख सूचकांक लाल निशान में दिखाई दे रहे है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.63% और हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) 0.46% नीचे चल रहा है। वहीं सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.66% की और चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) में 2.07% की गिरावट देखने को मिल रही है। (शेयर मंथन,16 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!