शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को अमेरिकी बाजार तेज, डॉव जोंस 113 अंक ऊपर

मंगलवार 16 जून को अमेरिकी शेयर बाजार में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती का रुझान बना रहा। सोमवार की गिरावट के बाद निचले स्तरों पर खरीदारी उभरने से डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 113 अंक या 0.64% की मजबूती दर्ज कर 17,904 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 26 अंक या 0.51% की बढ़त के साथ 5,056 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 12 अंक या 0.57% की तेजी रही और यह 2,096 के स्तर पर आ गया।
हालाँकि ग्रीस के ऋण संकट को लेकर चिंताएँ बरकरार हैं, मगर निवेशकों का ध्यान फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (FOMC) की दो दिन चलने वाली बैठक पर टिक गया है और उन्हें इसके नतीजों का इंतजार है। इस बैठक के बाद जारी होने वाले बयान से बाजार को संकेत मिलेगा कि फेडरल रिजर्व अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कब से शुरू करने वाला है। (शेयर मंथन, 17 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!