शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 244 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार की सुबह तेजी के साथ शुरुआत की है। दोपहर से पहले कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 250 अंक या 0.93% की उछाल के साथ 27,082 पर है। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 59 अंक या 0.73% की बढ़त के साथ 8,151 के स्तर पर चल रहा है। 
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.69% की बढ़त दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 1.13% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.64% की बढ़त है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.41% ऊपर चल रहा है।  
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में रियल्टी (-0.11%) और एफएमसीजी (-0.01%) की गिरावट को छोड़ कर सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में हैं। बीएसई तेल-गैस की (1.75%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.28%), कैपिटल गुड्स (1.01%), बैकिंग (0.90%), हेल्थकेयर (0.72)%, ऑटो (0.61%), आईटी (0.38%), टीईसीके (0.38%), मेटल (0.16%) और पावर (0.16%) ऊपर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!