शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार ने आज हफ्ते के आखिरी दिन सुबह तेजी के साथ शुरुआत की है। शुरुआती लगभग एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स (Sensex) 189 अंक या 0.70% की उछाल के साथ 27,305 पर है। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 49 अंक या 0.60% की बढ़त के साथ 8,224 के स्तर पर चल रहा है। 
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.70% की बढ़त दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.58% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.78% की बढ़त है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.72% ऊपर चल रहा है।  
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं। मेटल (1.25%), तेल-गैस (1.12%), कैपिटल गुड्स (0.92%), एफएमसीजी (0.78%) और आईटी में (0.52%) की तेजी है। वहीं टीईसीके (0.49%), हेल्थकेयर (0.40)%, रियल्टी (0.38%), बैकिंग (0.34%), पावर (0.29%), ऑटो (0.23%) और कंज्यूमर ड्यूरेबल भी (0.04%) ऊपर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!