शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार घाटे पर बंद, डॉव जोंस (Dow Jones) 0.55% नीचे

ग्रीस संकट की गुत्थी न सुलझने के चलते निवशकों ने सावधानी बरती जिसके चलते अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को काफी गिरावट देखने को मिली। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 100 अंक या 0.55% की गिरावट के साथ 18,016 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 16 अंक या 0.31% की गिरावट के साथ 5,117 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 11 अंक या 0.53% की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,110 के स्तर पर आ गया।
कल यूके के प्रमुख सूचकांक फुत्से (FTSE) में 0.04% की बढ़त आयी, जबकि जर्मनी का डैक्स (DAX) 0.54% नीचे बंद हुआ। फ्रांस के कैक 40 (CAC 40) में 0.25% की बढ़त दर्ज की गयी। हालाँकि कल एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली थी और ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में रहे। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.92% ऊपर बंद हुआ। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.25% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.02% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं,चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) कल भी 6.42% की गिरावट पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!