शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी 8300 के करीब

भारतीय शेयर बाजार ने आज हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में सुबह तेजी के साथ शुरुआत की है। शुरुआती लगभग आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी (Nifty) में आधे फीसदी से ज्यादा की उछाल देखी गयी। सेंसेक्स (Sensex) 231 अंक या 0.84% की उछाल के साथ 27,547 पर है। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 71 अंक या 0.87% की बढ़त के साथ 8,29 के स्तर पर चल रहा है। 
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.60% की बढ़त दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.77% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.54% की बढ़त है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.09% ऊपर चल रहा है।  
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई तेल-गैस में (0.06%) की गिरावट को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं। बैकिंग (1.71%), रियल्टी (1.33%), मेटल (0.92%), हेल्थकेयर (0.82)%, कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.74%) और एफएमसीजी में (0.72%) की तेजी है। वहीं ऑटो (0.63%), पावर (0.45%), कैपिटल गुड्स (0.42%), आईटी (0.38%) और टीईसीके (0.21%) भी ऊपर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!