शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में फिर तेजी, सेंसेक्स 166 अंक तेज

भारतीय शेयर बाजार में आज मानसून की बेहतर चाल और ब्याज दर में कटौती के संकेत के चलते मजबूती देखने को मिली। हालांकि आज के कारोबार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई थी लेकिन दोपहर के बाद कारोबार में तेजी देखने को मिली।

आज सुबह बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 27,660 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,336 के स्तर पर खुले। सेंसेक्स ने आज 27,969 और निफ्टी ने 8,423 के ऊपरी स्तर को छुआ। सत्र के अंत में सेंसेक्स 166 अंक या 0.60% की बढ़त के साथ 27,896 पर बंद हुआ। निफ्टी 37 अंक या 0.44% की बढ़त के साथ 8,398 के स्तर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.68% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.23% ऊपर चढ़ा। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.70% की बढ़त दर्ज हुई और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.15% ऊपर पहुँचा।
क्षेत्रवार देखें तो ज्यादातर क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में रहे। बीएसई में कैपिटल गुड्स (2.12%), रियल्टी (1.05%), पावर (0.97%), तेल-गैस (0.95%), ऑटो (0.89%), बैकिंग में (0.80%), मेटल (0.37%) और हेल्थकेयर (0.11%) ऊपर चढ़ा। वहीं आईटी में (-0.98%), टीईसीके में (-0.63%), एफएमसीजी में (-0.54%) और कंज्यूमर ड्यूरेबल में (-0.09%) की गिरावट दर्ज हुई। (शेयर मंथन, 25 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!