शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को अमेरिकी बाजार फिसला, आज सुबह एशिया भी कमजोर

ग्रीस और उसके ऋणदाताओं के बीच बातचीत अटक जाने के बाद ग्रीस की ओर से ऋण भुगतान में चूक (डिफॉल्ट) का खतरा बढ़ गया है।

इस कारण गुरुवार तो अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी नजर आयी। ग्रीस को मौजूदा राहत की मियाद पाँच दिनों में पूरी होने वाली है। अब ग्रीस और ऋणदाताओं के बीच बातचीत सप्ताहांत में आगे बढ़ेगी। वहीं अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ओबामाकेयर नाम से चर्चित स्वास्थ्य सेवाओं के कानून में संघीय सब्सिडी को कानूनी रूप से वैध करार देने का फैसला किया, जिससे स्वास्थ्य-सेवा क्षेत्र के शेयरों में तेजी दिखी।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 76 अंक या 0.42% की गिरावट के साथ 17,890 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10 अंक या 0.20% की गिरावट के साथ 5,112 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 6 अंक या 0.30% की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,102 के स्तर पर आ गया।
आज सुबह एशियाई बाजारों में भी आम तौर पर लाली नजर आ रही है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे चीन के शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) 4.8% के भारी नुकसान के साथ बुरी तरह टूटा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.3% की गिरावट चल रही है। वहीं जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.46% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी लगभग 0.45% नीचे हैं। (शेयर मंथन, 26 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!