शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीमा विलगाव (demerger) को मंजूरी से मास्टेक के शेयर 20% बढ़े

मास्टेक (Mastek) के शेयरों ने 6 सत्रों  से लगातार तेजी में रहने के बाद शुक्रवार को 15 साल के अपने उच्चतम स्तर को छुआ। यह उछाल बीमा कारोबार मजेस्को (Majesco) के विलगाव (demerger) प्रस्ताव को शेयरधारकों की मंजूरी मिलने से आयी है।

इंट्रा-डे व्यापार में आज इस शेयर में 20% तक की तेजी देखी गयी थी। 12 जून को मास्टेक ने अपनी बीमा कारोबार शाखा मजेस्को को अलग कर दिया। विलगाव के लिए रिकॉर्ड तिथि 15 जून निर्धारित की गयी है। बाजार बंद होने से आधे घंटे पहले इसके शेयर 29 रुपये या 16% की बढ़त के साथ 205 रुपये पर हैं। (शेयर मंथम, 26 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!