शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रीस की रेटिंग घटी, डॉव जोंस (Dow Jones) 350 अंक टूटा

बीते सप्ताहांत में अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं से ग्रीस (Greece) की बातचीत विफल रहने के बाद अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड ऐंड पूअर्स (Standard & Poor’s) ने सोमवार को इसकी रेटिंग घटा दी। एसऐंडपी (S&P) ने ग्रीस की रेटिंग अब ट्रिपल सी- कर दी है और साथ ही इसके बारे में अपना नजरिया नकारात्मक रखा है। इस रेटिंग और नजरिये का मतलब यह है कि ग्रीस की ओर से अपने ऋणों के भुगतान में चूक (डिफॉल्ट) की संभावना है।
ग्रीस का संकट गहराने का असर सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट के रूप में नजर आया। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 350 अंक या 1.95% की जबरदस्त चोट सह कर 17,596 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 122 अंक या 2.40% टूट कर 4,958 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 44 अंक या 2.09% की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,058 पर आ गया। (शेयर मंथन, 30 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!