शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स मजबूत

भारतीय शेयर बाजार ने आज हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव दिखाया, लेकिन उसके बाद यह हरे निशान में टिकने की कोशिश करता नजर आ रहा है। एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 46 अंक या 0.17% की बढ़त के साथ 28,067 पर है।

एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 12 अंक या 0.14% की बढ़त के साथ 8,465 पर चल रहा है।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.74% की तेजी दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.89% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 1.06% की तेजी है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.85% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आईटी (-0.22%) और बैकिंग (-0.06%) में गिरावट है, जबकि बाकी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में हैं। तेल-गैस (1.16%), रियल्टी (0.98%), ऑटो (0.64%), एफएमसीजी (0.61%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.41%), कैपिटल गुड्स (0.33%), पावर (0.27%), हेल्थकेयर (0.10%), मेटल (0.05%) और टीईसीके (0.03%) ऊपर चल रहे हैं।
(शेयर मंथन, 2 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!