शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में तेजी, सेंसेक्स 28100 के करीब

ग्रीस संकट का भारत पर कम प्रभाव पड़ने के संकेत के चलते भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी दिन तेजी देखने को मिली। आज सुबह बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 27,973 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,440 के स्तर पर खुले।

सेंसेक्स ने आज 28,135 और निफ्टी ने 8,498 के ऊपरी स्तर को छुआ। सत्र के अंत में सेंसेक्स 147 अंक या 0.53% की बढ़त के साथ 28,093 पर बंद हुआ। निफ्टी 40 अंक या 0.47% की बढ़त के साथ 8,485 के स्तर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में मिला-जुला का रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में जहाँ 0.02% की गिरावट दर्ज हुई, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.03% ऊपर चढ़ा। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.25% की गिरावट दर्ज हुई और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.25% नीचे पहुँचा।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई मेटल (-1.48%), रियल्टी (-0.54%), ऑटो (-0.39%) और तेल-गैस (-0.27%) लाल निशान में रहे। बैकिंग (0.76%), कैपिटल गुड्स (0.57%), एफएमसीजी (0.46%) और हेल्थकेयर (0.41%) में तेजी दर्ज हुई। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.33%), आईटी (0.28%), टीईसीके (0.12%) और पावर भी (0.11%) ऊपर चढ़े। (शेयर मंथन, 3 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!