शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रीस की जनता ने राहत पैकेज नकारा, एशियाई बाजार टूटे

ग्रीस की जनता ने प्रधानमंत्री अलेक्सिस सिप्रास के आग्रह को स्वीकार करते हुए रविवार को हुए जनमत संग्रह में अपना जवाब ना में दिया। इस जनमत संग्रह में यूरोपीय संघ (EU) और आईएमएफ (IMF) की खर्च कम करने की शर्तों को मानने से ग्रीस की जनता ने इन्कार कर दिया।

ग्रीस के प्रधानमंत्री का समर्थन करते हुए 61% से ज्यादा मतदाताओं ने कर्जदाताओं के प्रस्ताव को ठुकराते हुए इसके खिलाफ और लगभग 39% ने इसके पक्ष में मत दिया।
जनमत संग्रह में शर्तों को नहीं मानने की खबर से आज सुबह नये हफ्ते के पहले दिन एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। ज्यादातर एशियाई सूचकांक लाल निशान में दिख रहे हैं। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 1.58% नीचे है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) 1.41% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.74% की गिरावट दिखाई दे रही है। हालाँकि दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) 3.33% ऊपर चल रहा है। (शेयर मंथन, 6 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!