शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार की मंद शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) 218 अंक नीचे

market openingग्रीस के जनमत संग्रह में ना पर मुहर लगने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में आयी भारी गिरावट का असर आज सुबह भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है। भारतीय शेयर बाजार ने आज हफ्ते के पहले दिन कमजोरी के साथ शुरुआत की है।

शुरुआती लगभग एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 218 अंक या 0.77% की गिरावट के साथ 27,875 पर है। एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 61 अंक या 0.72% की गिरावट के साथ 8,424 पर चल रहा है। ग्रीस की जनता ने जनमत संग्रह में राहत पैकेज के लिए अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं की शर्तों को मानने से इन्कार कर दिया है। इस फैसले से ग्रीस संकट अब और भी गहरा गया है और आशंका जतायी जा रही है कि जल्दी ही ग्रीस यूरो क्षेत्र से बाहर निकल सकता है।
छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.26% की गिरावट दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.13% नीचे चल रहा है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.13% की गिरावट है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.30% नीचे चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज हेल्थकेयर (0.33%) और तेल-गैस (0.26%) को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाल निशान में हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल (-1.03%), बैकिंग (-0.98%), मेटल (-0.80%), रियल्टी (-0.72%) और कैपिटल गुड्स (-1.05%) में गिरावट है, वहीं बीएसई पावर (-0.66%), टीईसीके (-0.50%), आईटी (-0.47%), ऑटो (-0.43%) और एफएमसीजी (-0.39%) भी कमजोर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 6 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!