शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसई (BSE) में इस वर्ष आयेंगे 40 आईपीओ

2010 में आयी उछाल के बाद से मंद रहे प्राथमिक बाजार में अब एक मजबूत सुधार के संकेत मिल रहे हैं। बीएसई को इस वित्त वर्ष में प्राथमिक बाजार में लगभग 40 और एसएमई बाजार में 100 प्राथमिक सार्वजनिक इश्यू (आईपीओ) आने की उम्मीद है।

वर्तमान में 94 कंपनियाँ बीएसई के एसएमई प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध हैं। इन कंपनियों ने आईपीओ के जरिये करीब 730 करोड़ रुपये जुटाये थे। चार कंपनियों - जिया इको प्रोडक्टस, एमडी इंडक्टो कास्ट, मैजेस्टिक रिसर्च सर्विस ऐंड सोल्युशन और वीएमवी हॉलीडेज ने अपने सार्वजनिक ऑफर की प्रक्रिया पिछले हफ्ते ही पूरी कर ली थी और अब जुलाई में एसएमई सेगमेंट में इनके शेयर सूचीबद्ध भी हो जायेंगे।
वित्त वर्ष 2014-15 में बीएसई के प्राथमिक बाजार में 6 और एसएमई प्लेटफॉर्म पर 35 आईपीओ आये थे। लेकिन जुटायी गयी समग्र धनराशि मात्र 1,200 करोड़ रुपये की थी। इस चालू वित्त वर्ष में 10 गुना वृद्धि के साथ 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। बीएसई के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने बताया कि बीएसई को लिस्टिंग के लिए 53 कंपनियों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए है जिसमें से 26 एसएमई के हैं। (शेयर मंथन, 6 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!