शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को अमेरिकी बाजार घाटे पर बंद, आज एशिया में मिला-जुला रुख

ग्रीस की जनता द्वारा रविवार को हुए जनमत संग्रह में राहत पैकेज की शर्तों को ठुकराने के चलते हफ्ते के पहले दिन अमेरिकी बाजार में निवेशकों ने बिकवाली की। हालाँकि निचले स्तरों से यह थोड़ा सँभला और अंत में अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट कुछ कम हो गयी। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 26 अंक या 0.47% की गिरावट के साथ 17,684 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 17 अंक या 0.34% की गिरावट के साथ 4,992 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 8 अंक या 0.39% की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,069 के स्तर पर आ गया।
आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 1.36% ऊपर है, वहीं सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.01% की हल्की बढ़त दिखाई दे रही है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) 0.72% और चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) 3.08% नीचे चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 7 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!