शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में तेजी, निफ्टी (Nifty) 8,550 के पार

ग्रीस (Greece) के संकट को दरकिनार करते हुए भारतीय शेयर बाजार ने आज हफ्ते के दूसरे दिन तेजी के साथ शुरुआत की है। निफ्टी 8,525 पर खुलने के बाद कुछ ही मिनटों में 8,561 के उच्च स्तर तक गया।

लगभग एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 43 अंक या 0.15% की बढ़त के साथ 28,252 पर है। एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 13 अंक या 0.16% की बढ़त के साथ 8,536 पर चल रहा है।
छोटे-मँझोले शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.49% की तेजी दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.69% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.56% की तेजी है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.95% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई हेल्थकेयर (-0.04%) और टीईसीके (-0.01%) में गिरावट है, जबकि बाकी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.05%), रियल्टी (0.52%), बैकिंग (0.48%) और एफएमसीजी (0.18%) ऊपर चल रहे हैं, वहीं तेल-गैस (0.13%), पावर (0.13%), कैपिटल गुड्स (0.06%), ऑटो (0.05%), आईटी (0.05%) और मेटल (0.01%) में मामूली बढ़त है।
(शेयर मंथन, 7 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!