शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को अमेरिकी बाजार उछला, आज एशियाई बाजार में मंदी

ग्रीस के यूरो जोन में बने रहने की उम्मीद के चलते अमेरिकी बाजार में कल मंगलवार को तेजी देखने को मिली। इसके चलते निवेशकों ने खरीदारी पर जोर दिया। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 93 अंक या 0.53% की मजबूती दर्ज कर 17,777 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 6 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ 4,997 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 13 अंक या 0.61% की तेजी रही और यह 2,081 के स्तर पर पहुँचा।
हफ्ते के तीसरे दिन आज एशियाई बाजारों ने भारी गिरावट के साथ शुरुआत की है। सभी बाजार लाल निशान में दिखाई दे रहे हैं। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 1.51% और हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 3.30% की गिरावट देखने को मिल रही है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.78% और चीन के शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 3.97% नीचे चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 8 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!