शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार की मंद शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) 28,000 के नीचे

कमजोर एशियाई बाजार संकेतों का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। इसके चलते आज हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है।

शुरुआती लगभग एक घंटे के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में आधे फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स 204 अंक या 0.73% की गिरावट के साथ 27,967 पर है। एनएसई (NSE) में निफ्टी इस समय 64 अंक या 0.75% की गिरावट के साथ 8,447 पर चल रहा है।
छोटे-मँझोले शेयरों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.60% की गिरावट दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.49% नीचे चल रहा है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.31% की गिरावट है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.55% नीचे चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाल निशान में हैं। मेटल (-1.90%), ऑटो (-1.30%), बैकिंग (-1.13%), पावर (-0.99%), रियल्टी (-0.71%), कैपिटल गुड्स (-70%) और आईटी (-0.70%) में सबसे ज्यादा गिरावट आयी है। साथ ही टीईसीके (-0.65%), तेल-गैस (-0.42%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.42%), एफएमसीजी (-0.17%) और हेल्थकेयर (-0.15%) भी कमजोर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 8 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!