शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रॉम्पटन ग्रीव्ज (Crompton Greaves) के शेयर में 4.4% की उछाल

फ्रांस में सीमेंट प्रमुख लाफार्ज (Lafarge) से बिजली के मोटरों की आपूर्ति अनुबंध प्राप्त करने के चलते आज क्रॉम्पटन ग्रीव्ज (Crompton Greaves) के शेयर में 4.4% तक की उछाल देखने को मिली है।

विद्युत ऊर्जा कंपनी ने एक बयान में बताया है कि क्रॉम्पटन ने बिजली के मोटरों के लिए सीमेंट प्रमुख लाफार्ज के साथ एक वैश्विक आपूर्ति के समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इलेक्ट्रिक मोटर्स (Electric motors) विनिर्माण संयंत्रों के उत्पादन को बढ़ाने, उत्पाद की गुणवत्ता सुधारने, ऊर्जा की खपत और कार्बन उत्सर्जन को कम करके इनकी विश्वसनीयता को बढ़ाता है। क्रॉम्पटन के सीईओ और एमडी ने बताया कि यह वैश्विक आपूर्ति समझौता दोनों कंपनियों को दुनिया भर में बुनियादी ढांचे में बढ़ती मांग का लाभ उठाने में मदद करेगा। आज सुबह इसके शेयर 177.60 रुपये पर खुले। लगभग 12 बजे इसके शेयर 2.85 रुपये या 1.61% की बढ़त के साथ 179.35 रुपये पर कारोबार कर रहे है। (शेयर मंथन, 8 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!