शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर में 7% तक की गिरावट

tata motors logoटाटा मोटर्स के शेयर में आज 7% तक की भारी गिरावट आयी है। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में ऑटो बिक्री में मंदी की चिंता के चलते ये गिरावट आयी है।

चीन के शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद कल कारोबार रोक दिया गया है। जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover - JLR) के लिए चीन का बाजार काफी अहम है। टाटा मोटर्स की कुल आय का 80% हिस्सा जेएलआर से ही आता है। बुधवार को जारी डेटा के मुताबिक 2 वर्षों में पहली बार चीन में ऑटो की बिक्री गिरी है। आज सुबह टाटा मोटर्स के शेयर 425 रुपये पर खुले। दोपहर के कारोबार के बाद इसके शेयर 28 रुपये या 6.44% की गिरावट के साथ 404 रुपये पर आ गये। (शेयर मंथन, 8 जुलाई 2015) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!