शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को अमेरिकी बाजार घाटे पर बंद, आज एशिया में मिला-जुला रुख

चीन का बाजार के बुरी तरह टूटने के बाद कल अमेरिकी शेयर बाजार भी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आंतरिक तकनीकी कारणों से अमेरिका का न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) बुधवार को 3 घंटे से ज्यादा समय के लिए बंद हो गया। हालाँकि अन्य एक्सचेंजों, जैसे नैस्डैक (Nasdaq) में कारोबार जारी रहा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 261 अंक या 1.47% की गिरावट के साथ 17,515 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 88 अंक या 1.75% की गिरावट के साथ 4,910 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 35 अंक या 1.67% की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,046 के स्तर पर आ गया।
आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) कल की 5.9% की जबरदस्त गिरावट के बाद आज कुछ सँभला है और फिलहाल 0.13% ऊपर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 2.72% मजबूती है। दूसरी ओर जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.69% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.06% की मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट है। (शेयर मंथन, 9 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!