शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिस्सेदारी बेचने की सहमति पर एस्सार ऑयल (Essar Oil) के शेयर में उछाल

एस्सार ऑयल (Essar Oil) के शेयर में गुरुवार के शुरुआती कारोबार में 5.1% तक की उछाल देखने को मिली। अरबपति भाइयों शशि और रवि रुइया अपनी कंपनी एस्सार ऑयल (Essar Oil) की 49% हिस्सेदारी रूसी ऊर्जा प्रमुख ओएओ रोजनेफ्त (OAO Rosneft) को बेचने के लिए सहमत हो गये हैं।

इस खबर के चलते यह शेयर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुँच गये हैं। इस हिस्सेदारी सौदे के तहत इस भारतीय कंपनी को 10 साल तक कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। जबकि रूसी कंपनी ओएओ रोजनेफ्त को एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में अपनी जगह बनाने का मौका मिलेगा। रूस के लिए यह तेल आपूर्ति सौदा आंशिक रूप से तेल के लिए माल की व्यवस्था से जुड़ा है। कंपनी की ओर से अभी सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है। हालाँकि लगभग 12 बजे इसके शेयर 3 रुपये या 1.64% की गिरावट के साथ 186 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 9 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!