शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के बाजार में तेजी से अमेरिकी बाजार उछला, आज एशियाई बाजार तेज

चीन के बाजार में आयी तेजी के चलते अमेरिकी बाजार में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा निवेशकों में ग्रीस संकट सुलझने की उम्मीद भी अमेरिकी बाजार में कल गुरुवार को तेजी का कारण बनी।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 33 अंक या 0.19% की मजबूती दर्ज कर 17,549 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 13 अंक या 0.26% की बढ़त के साथ 4,922 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 5 अंक या 0.23% की तेजी रही और यह 2,051 के स्तर पर पहुँचा।
हफ्ते के आखिरी दिन आज एशियाई बाजारों ने भी तेजी के साथ शुरुआत की है। ज्यादातर बाजार हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.40%, हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 2.08% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.64% ऊपर चल रहे हैं। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) सबसे ज्यादा तेजी के साथ 5.89% पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!