शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही के रिपोर्ट पर सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) के शेयर 7% लुढ़के

वस्तु एवं कपड़ा व्यवसाय की कंपनी सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) की चालू वित्त वर्ष की तिमाही रिपोर्ट आ गयी है। 30 जून को खत्म हुई पहली तिमाही में इसका लाभ पिछले साल की तुलना में बढ़े हैं लेकिन यह परिणाम विश्लेषकों के अनुमान के अपेक्षा कम हैं।

इसके चलते आज इसके शेयर में 7% तक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में 12% वृद्धि के साथ 69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है और इसकी शुद्ध आय 9% बढ़कर 1,471 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी ने पिछले साल की पहली तिमाही में 1,345 करोड़ रुपये की बिक्री पर 62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बीएसई में इसका शेयर 107.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सुबह 103.95 रुपये पर खुला और जल्द ही गिरकर 100.50 रुपये पर आ गया। आज दोपहर के कारोबार में लगभग 2 बजे कंपनी के शेयर 5.55 रुपये या 5.14% की गिरावट के साथ 102.25 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!