शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नतीजे के बाद इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयर में तेजी

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के 30 जून 2015 को समाप्त पहली तिमाही का नतीजा आ गया है। अच्छे परिणामों के बाद इसके शेयर में 3% से ज्यादा की उछाल देखने को मिली है।

पिछले साल की पहली तिमाही में इसका शुद्ध लाभ 421.06 करोड़ था जो इस वित्त वर्ष के पहली तिमाही में बढ़कर 525.04 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही पिछले वर्ष की पहली तिमाही का कुल आय भी 2873.68 करोड़ से बढ़कर 3447.84 करोड़ हो गया है। बीएसई में इसका शेयर 894.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सुबह 903 रुपये पर खुला और दोपहर के कारोबार में 925.45 रुपये तक चढ़ गया। बाजार बंद होने से लगभग एक घंटे पहले इसका शेयर 25.60 रुपये या 3% की बढ़त के साथ 920.25 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!