शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में मजबूती जारी, आज एशिया भी तेज

लंबे समय से चल रहे ग्रीस संकट से निवेशकों को राहत मिलने के बाद मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। निवेशकों ने राहत की सांस लेते हुए फिर से अमेरिकी अर्थव्यवस्था और कंपनियों की आय पर ध्यान देना शुरू किया।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 76 अंक या 0.42% की मजबूती दर्ज कर 18,054 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 33 अंक या 0.66% की बढ़त के साथ 5,105 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 9 अंक या 0.45% की तेजी रही और यह 2,109 के स्तर पर पहुँचा।
अमेरिकी बाजार की तेजी का असर हफ्ते के तीसरे दिन आज एशियाई बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। आज एशियाई बाजारों ने तेजी के साथ शुरुआत की है और ज्यादातर बाजार हरे निशान में हैं। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.41%, हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) 0.20% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.52% ऊपर चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चीन के शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) में तीखी बिकवाली के चलते 2.04% की गिरावट देखने को मिल रही है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!