शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैस्डैक (Nasdaq) नये रिकॉर्ड पर, आज एशिया में अच्छी शुरुआत

अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को अच्छी तेजी रही, जिसमें नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) नये रिकॉर्ड उच्च स्तर पर आ गया। ग्रीस (Greece) की संसद में कटौती-प्रस्तावों के पक्ष में मतदान होने की खबर से निवेशकों का उत्साह बढ़ा। साथ ही कई प्रमुख कंपनियों, जैसे सिटीग्रुप, ईबे और नेटफ्लिक्स के तिमाही नतीजे काफी अच्छे रहने का भी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। नैस्डैक कंपोजिट 23 जून को बने रिकॉर्ड बंद स्तर 5,160 को पार करते हुए 64 अंक या 1.26% की तेजी दर्ज करते हुए 5163 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी अपने रिकॉर्ड स्तर को छूने के करीब आ गया। यह 17 अंक या 0.80% की मजबूती के साथ 2,124 पर बंद हुआ। हालाँकि डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) की बढ़त थोड़ी हल्की रही। यह 70 अंक या 0.39% चढ़ कर 18,120 पर पहुँचा।
आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजार हरे निशान में खुले हैं। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग 2% की जोरदार बढ़त पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग में 1% से ज्यादा, सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.44% और जापान के निक्केई में 0.15% की बढ़त है। दूसरी ओर इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में 0.65% और द. कोरिया के सियोल कंपोजिट में 0.48% की गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!