शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को एशियाई बाजारों की अच्छी शुरुआत

नये हफ्ते की शुरुआत में आज सोमवार सुबह के कारोबार में ज्यादातर एशियाई बाजार हरे निशान में हैं।

चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) करीब 1% ऊपर चल रहा है। वहीं सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.45%, हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.32% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.23% की बढ़त है। हालाँकि इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.65% और दक्षिण कोरिया के सियोल कंपोजिट (Seoul Composite) में 0.12% की कमजोरी है। जापान के शेयर बाजार में आज छुट्टी है।
इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला था। जहाँ नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) और एसएंडपी 500 (S&P 500) ने बढ़त बनायी, वहीं डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) लाल निशान के साथ बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 47 अंक या 0.91% की बढ़त के साथ 5210 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 2 अंक या 0.11% की मामूली बढ़त रही और यह 2127 पर बंद हुआ। दूसरी ओर डॉव जोंस 34 अंक या 0.19% की गिरावट के साथ 18,086 पर आ गया।
नैस्डैक कंपोजिट अपने रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों पर है। इसके लिए बीता हफ्ता पिछले नौ महीनों का सबसे तेज हफ्ता रहा। इसने बीते हफ्ते के दौरान 4.3% की बढ़त हासिल की है। बीते हफ्ते में डॉव जोंस में 1.8% और एसऐंडपी 500 में 2.4% की मजबूती आयी है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!