शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद

आज हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ने आज सुबह कारोबार की शुरुआत थोड़ी बढ़त के साथ की थी, लेकिन कुछ ही देर में दोनों लाल निशान में आ गये। इसके बाद दोपहर बाद तक बाजार कमजोर ही बना रहा, मगर आखिरी घंटे में बाजार सँभला और कुछ समय के लिए हरे निशान में भी आ गया। लेकिन कारोबार समाप्त होते समय बाजार मामूली गिरावट के साथ ही बंद हुआ।
आज सुबह बीएसई (BSE) में सेंसेक्स 28,544 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी 8,624 के स्तर पर खुले। सेंसेक्स ने आज 28549 और निफ्टी ने 8,624 के ऊपरी स्तरों को छुआ। दूसरी ओर सेंसेक्स ने 28320 और निफ्टी ने 8599 के निचले स्तरों को छुआ। सत्र के अंत में सेंसेक्स 43 अंक या 0.15% की मामूली गिरावट के साथ 28,420 पर बंद हुआ। निफ्टी 6 अंक या -0.07% की मामूली गिरावट के साथ 8,603 के स्तर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.27% की बढ़त दर्ज हुई और बीएसई स्मॉलकैप भी 0.40% ऊपर चढ़ा। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.25% की बढ़त दर्ज हुई और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.34% ऊपर पहुँचा।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में तेल-गैस (0.54%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.28%), टीईसीके (0.27%), हेल्थकेयर (0.25%), आईटी (0.19%) और ऑटो (0.17%) में मजबूती रही। दूसरी ओर रियल्टी (-1.92%), मेटल (-0.51%), बैकिंग (-0.33%), पावर (-0.33%), एफएमसीजी (-0.15%) कैपिटल गुड्स (-0.05%) में गिरावट दर्ज हुई। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!