शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में मामूली बढ़त, एशिया में भी हल्की हरियाली

सोमवार को सत्र समाप्त होते समय अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। पूरे दिन बाजार में एक ठंडापन रहा।

कोई खास आर्थिक आँकड़ा सामने नहीं आने से काफी निवेशकों ने बाजार से अलग रहना बेहतर समझा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) केवल 14 अंक या 0.08% की हल्की बढ़त के साथ 18,100 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) भी 9 अंक या 0.17% की हल्की बढ़त के साथ 5,219 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में भी 2 अंक या 0.08% की मामूली बढ़त दर्ज हुई और यह 2,128 के स्तर पर आ गया।
आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे जापान के निक्केई 225 (Nikkei 225) में 0.43%, हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.38% और चीन के शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) में 0.22% की बढ़त देखने को मिल रही है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) -0.4% की मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!