शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को अमेरिकी बाजार कमजोर, आज एशिया भी लाल निशान में

मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ और आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजार भी लाल निशान में चल रहे हैं। कल कई बड़ी अमेरिकी कंपनियों ने उम्मीदों से कमजोर तिमाही नतीजे सामने रखे, जिससे बाजार फिसल गया। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 181.12 अंक या 1.00% की गिरावट के साथ 17,919 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) की कमजोरी कुछ हल्की रही। यह 11 अंक या 0.21% नीचे 5,208 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 9 अंक या 0.43% की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,119 के स्तर पर आ गया।
आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजार भी कमजोरी का रुझान दिखा रहे हैं। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे जापान के निक्केई 225 (Nikkei 225) में -1.25%, दक्षिण कोरिया के सियोल कंपोजिट में लगभग 1%, हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में -0.93% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.78% की गिरावट दिख रही है। चीन के शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) में 0.12% की हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) -0.07% की मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"