शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को अमेरिकी बाजार लाल, आज एशियाई बाजार भी कमजोर खुले

जहाँ गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी, वहीं आज शुक्रवार की सुबह लगभग सभी एशियाई बाजार लाल निशान में चल रहे हैं। कल अमेरिकी बाजार में एक बार फिर कमजोर तिमाही नतीजों के चलते बाजार में बिकवाली का दबाव बना। कल क्वालकॉम और अमेरिकन एक्सप्रेस के नतीजों ने बाजार को निराश किया। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रिलय एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 119 अंक यानी 0.67% गिर कर 17,732 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 12 अंक या 0.57% की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,102 के स्तर पर आ गया। नैस्डैक का सूचकांक नैस्डेक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 25.36 अंक यानी 0.49% गिर कर 5146 अंक पर आ गया।
वहीं एशियाई बाजारों की बात करे तो भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 8.15 बजे सभी एशियाई बाजारों में गिरावट की रुख है। जापान के निक्कई 225 (Nikkei 225) 135.45 अंक या 0.65% की गिरावट के साथ 20,541 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.97% और चीन के शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) में 0.87% की गिरावट देखने को मिल रही है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.18% की गिरावट पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!