शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हफ्ते के पहले दिन तमाम एशियाई बाजारों में गिरावट

हफ्ते के पहले दिन लगभग सारे एशियाई बाजार लाल निशान में खुले हैं। अमेरिकी बाजार में जारी गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। चीन की अर्थव्यवस्था में आयी सुस्ती को भी कारोबार में गिरावट का कारण माना जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 8.30 बजे सभी एशियाई बाजार लाल निशान में चल रहे हैं। जापान का निक्कई 225 (Nikkei 225) 150.12 अंक या 0.73% की गिरावट के साथ 20,394.41 पर चल रहा है।

हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 2.12% और चीन के शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) में 0.83% की कमजोरी देखने को मिल रही है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.80% नीचे पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"