शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

खराब वैश्विक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव

वैश्विक बाजार में जारी गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार में भी बना हुआ है। सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार ने आज सुबह हरे निशान में मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन तुरंत ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान में आ गये। सुबह सेंसेक्स 69 अंक या 0.25% की बढ़त के साथ 28,630 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 10 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 8,371 पर शुरुआत की। लेकिन इसके कुछ समय बाद दोनों सूचकांक लाल निशान में आ गये। सुबह करीब 10.10 बजे सेंसेक्स 10 अंक या 0.04% गिर कर 27,551 पर चल रहा है। निफ्टी भी 12.15 अंक या 0.15% गिर कर 8,349 अंक पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों की चाल अलग दिख रही है। बीएसई मिडकैप 0.02% मामूली बढ़त बनाये हुए है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.25% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.03% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.29% की बढ़त बनाये हुए है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में कैपिटल गुड्स (0.55%), बैकिंग (0.54%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.53%), एफएमसीजी (0.37%), पावर (0.13%), आईटी (0.12%), ऑटो (0.08%), टीईसीके (0.08%) में बढ़त बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर रियल्टी (-1.72%), तेल-गैस (-0.41%), मेटल (-0.37%), हेल्थकयर (-0.11%) में गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!