शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट

अमेरिकी बाजार हफ्ते के आखिरी दिन गिर कर बंद हुआ।

कच्चे तल की कीमते घटने और दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था की धीमी गति से बाजार  में निराशा का महौल रहा। कल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 56 अंक यानी 0.32% गिर कर कर 17,690 अंक पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500)  5 अंक गिर कर 2,104 पर बंद हुआ। नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सपाट स्थिति में रहा और सिर्फ 0.50 अंक यानी 0.01% गिर कर कर 5,129 पर आ गया। 

(शेयर मंथन, 1 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!